MP में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं, अब हेड कांस्टेबल को पीट-पीटकर मार डाला - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 7 December 2017

MP में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं, अब हेड कांस्टेबल को पीट-पीटकर मार डाला

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में हेड कांस्टेबल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने कांस्टेबल की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. माना जा रहा है कि लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. राज्य में पुलिसकर्मियों पर हमले का ये तीन महीनों में पांचवां मामला हैं.

जानकारी के अनुसार, जोबट रोड़ पर डेकाकुंड हवेली फलिया के पास बुधवार देर शाम दो बाइक पर आए पांच बदमाश एक ट्रैक्टर चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे. तभी बोरी थाने पर पदस्थ हेड कांस्टेबल अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को बचाने लगे, तो लुटेरों ने उन्हें भी घेर लिया.

सभी बदमाशों ने हेड कांस्टेबल पर लाठी और पत्थरों से हमला शुरू कर दिया. इस दौरान ट्रैक्टर चालक किसी तरह से मौके से भाग निकला और उसने बोरी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क किनाने झाड़ियों में अरविंद का खून से सना शव मिला. आरोपियों ने हत्या के चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया था.

पुलिसकर्मी की हत्या के बाद हड़कंप मचा हुआ है. आला अफसरों ने मौके का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश के लिए पूरे जिले सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, अपने ही कांस्टेबल की हत्या के बाद पुलिस बैकफुट पर है. पूरी घटना को लेकर कोई भी अफसर बात करने के लिए तैयार नहीं है. एसपी विपुल श्रीवास्तव ने सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.


मध्य प्रदेश में पिछले तीन महीनों में पुलिसकर्मी पर हमले का ये पांचवां बड़ा मामला है.

-12 सितंबर को रायसेन के भारकच्छ में पुलिसकर्मी इंद्रपाल सिंह सेंगर की हत्या.
-दिवाली के दिन छतरपुर जिले में बदमाशों ने पुलिस आरक्षक बालमुकुंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
-हत्या के एक दिन बाद झाबुआ जिले में आरोपी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर हमला हो गया. इस हमले में हेड कांस्टेबल का हाथ कट गया, जबकि एक अन्य कांस्टेबल भी घायल हो गया.
-पिछले दिनों गुना में बदमाशों ने हवलदार शिवनंदन भदौरिया को गोली मार दी थी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status