रायपुर का रवि भवन बना देश का पहला कैशलेस मार्केट, सीएम रमन ने की खरीदारी - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 19 December 2016

रायपुर का रवि भवन बना देश का पहला कैशलेस मार्केट, सीएम रमन ने की खरीदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ को कैशलेस राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज दोपहर राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त मालवीय रोड बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानों में स्वयं कैशलेस भुगतान कर खरीददारी की। डॉ. सिंह ने जयस्तंभ चौक स्थित रविभवन स्मार्ट मार्केट- स्मार्ट रायपुर का लोकार्पण किया। रवि भवन और मालवीय रोड का बाजार देश का पहला कैशलेस मार्केट बन गया है।

रवि भवन में 530 दुकानों और मालवीय रोड और उसे लगी 382 दुकानों में पीओएस, यूपीआई एप और पेटीएम सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से ग्राहकों को कैशलेस भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री के रवि भवन पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रवि भवन स्थित कलर्स कॉम्युनिकेशन दुकान में 211 रूपए का अपने आई मोबाइल फोन का कव्हर खरीदा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status