नई दिल्ली। केरल की तिरुवनंतपुरम कोर्ट ने CPM कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में RSS के 11 कार्यकर्ताओं को दो बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। 1 अप्रैल 2008 को CPM यूथ विंग के कार्यकर्ता विष्णु की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया। एक आरोपी की किसी ने हत्या कर दी जबकि एक आरोपी अरोपी अभी तक फरार है। बाकी 11 आरोपियों को कोर्ट ने दो बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने पिछले हफ्ते आरोपियों को दोषी पाया था। रिपोर्ट के मुताबिक विष्णु की तलवार और अन्य धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई थी।
कोर्ट ने आरोपियों को छुपने में मदद करने के लिए एक को 3 साल कैद की भी सजा सुनाई है।16 दिसंबर को कोर्ट की सुनवाई के दौरान जिरह इस बात पर समाप्त हुई कि राजनीतिक मतभेद के चलते RSS कार्यकर्ताओं ने CPM एक्टिविस्ट विष्णु की हत्या कर दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने सभी को दोषी करार दिया। ट्रायल के दौरान प्रॉजीक्यूशन ने 77 गवाहों से पूछताछ की, 162 सबूत पेश किए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment