सुबह व्यायाम करने के साथ लगाएं दौड़, ऐसा करेंगे तो पाएंगे तेज दिमाग - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 19 December 2016

सुबह व्यायाम करने के साथ लगाएं दौड़, ऐसा करेंगे तो पाएंगे तेज दिमाग

नई दिल्ली। अक्सर आपने ये बातें सुनी होंगी कि सुबह जल्दी उठा करो। पार्क जाओ, दौड़ो, एक्सरसाइज करो। कई बार इन बातों को सुनकर हम नजरअंदाज कर देते हैं। आज हम आपको इससे होने वाले ऐसे फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी जल्दी ही मार्निंग वाॅक और एक्सरसाइज के साथ दौड़ लगाना  शुरू कर देंगे।

स्मरण शक्ति होती है मजबूत

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि सुबह का व्यायाम आपको स्वस्थ शरीर तो देता ही है इसके साथ अगर आप थोड़ी दौड़ लगाते हैं तो ये आपके दिमाग को भी दुरूस्त कर सकता है। जी हां, इससे आपकी स्मरण शक्ति तेज हो सकती है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग में चूहे पर किए गए शोध से पता चला है कि दौड़ने से हमारे शरीर में एक खास तरह के प्रोटीन का श्राव होता है। यह प्रोटीन मांशपेसियों के जरिए सीधे आपके मस्तिष्क तक पहुंच जाता है। यह स्मृति को बेहतर करने में मदद करता है।

खास प्रोटीन का होता है श्राव 

शोध में यह पाया गया कि दौड़ लगाने के बाद चूहों, बंदरों और मानवों के रक्त में कैथेपसिन बी नामक प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग के न्यूरोसाइंटिस्ट वान प्राग ने कहा, हमारा अध्ययन कुल मिलाकर एक निरंतर स्वस्थ जीवन शैली का संदेश देता है। अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं कि हमें कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए।

यह बात लोग विशेषज्ञों से अक्सर पूछते हैं कि कितनी देर तक तक व्यायाम करना चाहिए। यह अध्ययन इस बात की तस्दीक करता है कि जीवन के ज्यादातर बदलाव संतुलित आहार और व्यायाम की वजह से ही होते हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status