अनुष्का नहीं यह अभिनेत्री थी विराट कोहली का पहला प्यार - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 7 December 2017

अनुष्का नहीं यह अभिनेत्री थी विराट कोहली का पहला प्यार

खबरें आ रही हैं कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इन खबरों से अनुष्का ने इंकार किया है। मीडिया में खबरें हैं कि विराट और अनुष्का 15 दिसंबर को इटली में शादी कर सकते हैं। विराट और अनुष्का का रिश्ता हमेशा चर्चाओं में रहा है और विराट और अनुष्का भी अपने प्यार का मीडिया के सामने खुलकर इजहार किया, लेकिन आपको यह जानकर हैरत होगी कि विराट कोहली का पहला प्यार अनुष्का नहीं बल्कि कोई और है। इसका खुलासा खुद विराट ने किया था।
टीम इंडिया के कप्तान को क्रिकेट के मैदान के बाहर भी सुर्खियों में रहते हैं। अनुष्का से विराट का रोमांस लंबे समय से चल रहा था, लेकिन विराट अनुष्का से पहले किसी और बॉलीवुड अभिनेत्री से प्यार करते थे। यह खुलासा खुद विराट ने किया था।

भारतीय टीम के उपकप्‍तान विराट कोहिली एक समय पर करिश्‍मा कपूर से प्‍यार हो गया था। करिश्‍मा विराट का पहला प्‍यार थीं। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि करिश्मा कपूर की फिल्म 'जुड़वा' देखकर वे उनके दीवाने हो गए थे और उनकी एक झलक देखना चाहते थे। विराट करीना के बहन करिश्मा कपूर के जबर्दस्त प्रशंसक थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status