रांची देगा धोनी जैसा एक और सितारा! दूधवाले के बेटे को टीम इंडिया में जगह - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 7 December 2017

रांची देगा धोनी जैसा एक और सितारा! दूधवाले के बेटे को टीम इंडिया में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची से एक और क्रिकेट खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। झारखंड के रहने वाले पंकज यादव को हाल के दिनों में आगामी आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। खास बता यह है कि दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज पंकज के पिता दूध बेचने का काम करते हैं। टूर्नामेंट अगले साल जनवरी और फरवरी में खेला जाएगा। खबरों के अनुसार अंडर-19 विश्व कप अगले साल 13 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा। इस दिन फाइनल मैच खेला जाएगा। कहा जा रहा है कि महा मुकाबले में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी देशों ने विश्व के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।
हालांकि इस प्रारूप में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो यहां टीम का प्रदर्शन संतोषनजक नहीं रहा। हाल में संपन्न हुए अंडर-19 एशिया कप में टीम को नेपाल और बांग्लादेश से भी हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्लेऑफ में भी अपना स्थान पक्का नहीं कर सकी। इससे विश्व कप को लेकर टीम की परेशानी बड़ी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status