गुना। कलेक्टर राजेश जैन ने आरोन तहसील के सालय निवासी बृजेश उर्फ चिन्टू की थ्रेसर से फसल निकालते समय हुई दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उनके वारिस पिता श्री बलराम को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रूपये की सहायतानुदान राशि मंजूर की है।
गोकुल महोत्सव
अब तक पैंतीस हजार पशुओं का उपचार
गुना। जिले में मनाए जा रहे गोकुल महोत्सव के अन्तर्गत अब तक 792 गांवों में पशुपालकों की संगोष्ठियां हो चुकी हैं, जिनमें पशुपालकों को पशुओं की नस्ल सुधार के लिए नई तकनीक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन संगोष्ठियों में अब तक 35002 पशुओं का उपचार किया गया और 50920 पशुओं का टीकाकरण किया गया। जबकि 1266 पशुओं का ऑपरेशन किया गया और 60775 पशुओं को दवाइयां वितरित की गर्इं। साथ ही 4271 मादा पशुओं का गर्भ परीक्षण किया गया तथा 2054 मादा पशुओं का कृत्रिम पद्धति से गर्भाधान कराया गया और 2752 बांझ पशुओं का उपचार किया गया। इस अवधि में 458 पशुओं का बीमा कराया गया तथा 3397 नरपशुओं का बधियाकरण किया गया। उपसंचालक पशुचिकित्सा डॉ. एससी शर्मा ने यहां एक जानकारी में बताया जिले भर में गोकुल महोत्सव को सफल बनाने के लिए 16 दल बनाए गए हैं। यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान में काश्तकारों एवं पशुपालकों के घर-घर जाकर उनके पशुओं का उपचार एवं पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
डिप्रेशन लेट्स टॉक पर कार्यशाला आज
गुना। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 7 अप्रैल को सुबह10.30 बजे डिप्रेशन लेट्स टॉक पर एक कार्यशाला का आयोजन रखा गया है।
No comments:
Post a Comment