माचलपुर। बारिष का मौसम अभी दूर है लेकिन उसके पहले ही नगर में आंधी तूफान आने लगे है इसके कारण लोग दहषत में आ गए है। नगर में गुरुवार को सुबह से आंधी तूफान चलता रहा जिससे दिन भर धूल उड़ती रही । आंधी तूफान से कही जगह पर संतरे के बगीचे अभी तक नहीं टूटे वहा पर भी संतरे का भारी नुकसान हुआ।
आंधी तूफान के कारण स्टेट हाईवे पर वार्ड नंबर 12 में बबूल का पेड़ स्टेट हाईवे पर गिर गया जिससे जाम की समस्या बन गयी। बबूल का पेड़ घंटो तक स्टेट हाईवे पर पड़ा रहा जिससे आने वाले वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी तूफान के कारण बिजली भी बार बार आती जाती रही।
कमरे में मृत मिला युवक
ब्यावरा। एक युवक की अपने कमरे मृत हालत में मिलने पर पुलिस ने मर्ग का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। जीरापुर पुलिस ने बताया कि कुंडालिया डेम के पास मृतक पूरन पिता भगवानदास बैरागी 45 वर्ष निवासी कन्नौद अपने कमरे में मृत हालत में मिला इस पर पुलिस को संतोष पिता रामरतन माहौर ने दी ।
गाजे बाजे के साथ निकली सांई पालकी
ब्यावरा। नगर में गुरूवार की सुबह गाजे बाजे के साथ भगवान सांई की पालकी निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करती हुई सीधे भोपाल बायपास स्थित सांईबाबा के मंदिर पर पहुंची जहां पर पूजन अर्चना का कार्यक्रम हुआ। रात में बाहर से आएं कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति भी दी। डोल ढमाकों के साथ निकली इस यात्रा का जगह जगह पर स्वागत हुआ और सांई के भक्त नाचते गाते हुए पालकी के साथ चल रहे थे।

No comments:
Post a Comment