खूनी अंजाम तक पहुंची बच्चों की लड़ाई, दंपति की मौत - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 7 April 2017

खूनी अंजाम तक पहुंची बच्चों की लड़ाई, दंपति की मौत

हरियाणा के फरीदबाद में बच्चों की लड़ाई में दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस तलाश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के सेक्टर 59 में गुरुवार को बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था तभी एक  आदमी ने एक बच्चे के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. बच्चे पर भी चाकू से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वारदात के बाद से हत्यारा फरार है. पुलिस ने हमला करने वाले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status