क्या आपको पता है एक कुत्ता भी आपकी जिंदगी का बेड़ा-पार लगा सकता है - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 7 April 2017

क्या आपको पता है एक कुत्ता भी आपकी जिंदगी का बेड़ा-पार लगा सकता है

आज के समय में हर कोई कुत्ता पालता हैं। कहा जाता हैं अगर शनि भारी चल रहा हैं तो कुत्ता एक ऐसा जानवर हैं जो आपके शनि को प्रसन्न कर सकता हैं। कहा जाता है जिस घर में काला कुत्ता होता हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा नहीं रूकती। कुत्ते को भैरव महाराज का सेवक माना जाता है। कुत्ते को भोजन देने से भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और संकटों से भक्त की रक्षा करते हैं।

जो लोग कुत्ते को खाना खिलाते हैं उनसे शनि प्रसन्न होते हैं। पितृ शांति के लिए कुत्तों को मीठी रोटी खिलानी चाहिए। कुत्ते को प्रतिदिन रोटी खिलाने से सभी तरह के संकट दूर होते हैं। कहा जाता है कि संतान सुख में बाधा आने पर काला कुत्ता या काला और सफेद कुत्ता पालना चाहिए। यह उपाय संतान के स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है।

माना जाता है कि कुत्ता अपने मालिक पर आने वाले संकट को अपने ऊपर ले लेता है। प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए काला कुत्ता मददगार माना जाता है। सुबह-शाम काले कुत्ते को रोटी देने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। संभोगरत कुत्ते को देखना अशुभ होता है। दरवाजे पर कुत्ता लगातार भौंके तो परिवार में धन हानि या बीमारी आ सकती है। घर के पालतू कुत्ते के आंसू आएं और वह भोजन त्याग दे तो घर में कोई संकट आने वाला है।

अगर बाहर जाते समय पालतू कुत्ता भौंके तो कोई विपत्ति आने वाली है। कुत्ता अगर घुटने सूंघे तो लाभ होने वाला है। यदि अनाज वाले स्थान को कुत्ता खोदे तो अन्न की प्राप्ति होती है। गाय के साथ कुत्ते का खेलना शुभ माना गया है। किसी वृक्ष के पास कुत्ता आवाज करे तो वर्षा आती है। कुत्ते को प्रतिदिन भोजन देने से शत्रुओं का भय दूर हो जाता है। माना जाता है कि कुत्ता घर के रोगी सदस्य की बीमारी अपने ऊपर ले लेता है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status