कुछ ऐसी बातें जो देती हैं धन लाभ का संकेत - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 17 April 2017

कुछ ऐसी बातें जो देती हैं धन लाभ का संकेत

हिन्दू धर्म के अनुसार बहुत सी घटनाएं ऐसी हैं जो हमें अच्छी बुरी घटनाओं का पहले से आभास करवाती हैं। ये ही बाते शास्त्रों में भी उल्लेखित हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों से परिचय करवाते है जिनसे आप ये जान सकेंगे कि आपके भविष्य में क्या होने वाला है आपको कार्य में सफलता मिलेगी या असफलता। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में थोड़ा विस्तार से-
शास्त्रों के मुताबिक यदि गुरूवार के दिन कोई कुआरी लड़की आपको कहीं पीले वस्त्रों में दिख जाए तो ये एक शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि ऐसा होने पर भविष्य में धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा यदि आप किसी से लेन देन कर रहे हैं और ऐसे में आपके हाथ से पैसा गिर जाए तो भी ये धन लाभ का संकेत माना जाता है।
यदि आप सोकर उठते हैं और उसी समय आपके दरवाजे पर कोई भिखारी दिखाई दे तो ये भी एक शुभ संकेत होता है। ऐसी घटना आपको कर्ज से मुक्ति दिलाने की सूचना देता है। ऐसे में यदि आपने किसी को कर्ज दिया है और लंबे समय से मिलने का इंतजार कर रहे हैं, तो समझ लिजिए आपका इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा।
इन सबके अलावा यदि आप धन से जुड़े किसी कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं और अचानक ही आपके जेब से पैसे गिर जाए तो समझ लिजिए आपको धन लाभ अवश्य होगा अथवा आपका काम बन जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status