बीड़ी सुलगाते हुए पेट्रोल टैंक में झांका और चली गई जिंदगी - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 17 April 2017

बीड़ी सुलगाते हुए पेट्रोल टैंक में झांका और चली गई जिंदगी

बीड़ी सुलगाते हुए पेट्रोल टैंक में झांकना एक शख्स को महंगा पड़ गया. आग से बुरी तरह झुलसे व्यक्ति ने दस दिन तक मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 अप्रैल को करतार सिंह अपने ऑटो से कहीं जा रहे थे. इस दौरान अचानक उस में खराबी आई और वो रुक गया. काफी कोशिशों के बाद भी जब ऑटो शुरु नहीं हुआ तो उन्होंने उसका पेट्रोल चैक करने के लिए टैंक में झांका.
इस दौरान करतार सिंह के मुंह में बीड़ी दबी हुई थी. उसका कश लेने के दौरान एक चिंगारी टैंक में गिर गई, जिससे पेट्रोल ने आग पकड़ ली और ऑटो चालक इसकी चपेट में आ गया.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status