अब 'अज़ान' से सोनू निगम को दिक्कत, कहा- मैं मुसलमान नहीं, फिर क्यों सुबह उठूं - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 17 April 2017

अब 'अज़ान' से सोनू निगम को दिक्कत, कहा- मैं मुसलमान नहीं, फिर क्यों सुबह उठूं

अपने काम के दौरान अज़ान सुनना या अज़ान से जागना भारतीयों के लिए एक आम बात है लेकिन गायक सोनू निगम को अब इससे समस्या होने लगी है. सोनू निगम ने आज सुबह जागने के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट करके अज़ान सुनकर जागने की अपनी समस्या से दुनिया को रूबरू करा दिया.
अपने पहले ट्वीट में सोनू का कहना था ' मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे सुबह-सुबह अज़ान सुनकर जागना पड़ता है. इस तरह की जबरदस्ती की धार्मिकता भारत में कब बंद होगी.'
दूसरे ट्वीट में सोनू ने कहा कि जब पैगम्बर मोहम्मद ने इस्लाम धर्म की स्थापना की थी उस वक्त बिजली नहीं थी. तो फिर एडिसन के आविष्कार के बाद मुझे ये सब कोलाहल क्यों सुनना पड़ रहा है?
तीसरे ट्वीट में सोनू निगम की व्यथा है कि मैं ऐसे किसी मंदिर या गुरुद्वारे में विश्वास नहीं करता जहां बिजली का प्रयोग नास्तिक लोगों को उठाने के लिए किया जाता है.
चौथे ट्वीट में तो सोनू ने इसे गुंदागर्दी तक करार दे डाला है. सोनू के इन ट्वीट्स के बाद हंगामा होना तय है. देखना होगा के क्या सोनू अपने इस बयान पर कुछ सफाई देते हैं या फिर शिरीष कुंदर की तरह चुपचाप अपने ट्वीट डिलीट करके माफी मांगते हैं.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status