हेल्थ कमिश्नर ने पूछा डॉक्टर, नर्सेज देखने आते हैं या नहीं - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

हेल्थ कमिश्नर ने पूछा डॉक्टर, नर्सेज देखने आते हैं या नहीं

जबलपुर। हेल्थ कमिश्नर व एमडी हेल्थ ने कल यहां रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन हास्पिटल) का औचक निरीक्षण किया। ये दोनों अधिकारी गत दिवस स्वास्थ्य राज्यमंत्री शरद जैन के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे और आज भोपाल रवाना होने के पूर्व उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी कर डाला। अधिकारियों ने जननियों से पूछा कि आपको चाय कितने बार मिलती है, खाना कितने बार आता है, डॉक्टर और नर्सेज देखने आती हैं या नहीं। हैल्थ कमिश्नर पल्लवी जैन और एमडी हैल्थ पंकज जैन ने मरीजों से जब यह सवाल पूछे तो मरीज आश्चर्यचकित रह गए और उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि कोई बड़ा अधिकारी आया है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, केजुएल्टी, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर सहित सभी वार्डों का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ.निशा साहू व आरएमओ डॉ.संजय मिश्रा से जानकारी ली। वाडार्ें में साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। साथ ही निर्देश दिए कि मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर नर्िंसग डायरेक्टर जेएल मिश्रा,  कंसल्टेंट, उप प्रबंधक क्वालिटी सोमनाथ, क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक डॉ.अंजना गुप्ता और सीएमएचओ मुरली अग्रवाल भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status