भाजपा नेता से बातचीत का आडियो वायरल करने का नतीजा - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

भाजपा नेता से बातचीत का आडियो वायरल करने का नतीजा

गढ़ा थाना प्रभारी के तबादले पर चर्चाओं का बाजार गर्म
जबलपुर। स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली प्रवास पर गए अवकाश पर चल रहे गढ़ा थाना प्रभारी का तबादला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सागर कर दिए जाने को लेकर पुलिस विभाग में इस खबर का अलग अलग मतलब जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि टीआई रवीन्द्र गौतम व भाजपा के मण्डल अध्यक्ष संजय नाहतकर के बीच एक अपराधी बिज्जू चक्रवर्ती को लेकर बातचीत हुई थी। जिसमें संजय नाहतकर ने बिज्जू को सुधरने का मौका देने की बात टीआई से कही थी। इस बातचीत का आडियो वायरल हो जाने के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने थाना प्रभारी पर आडियो को वायरल करने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की थी और डीआईजी भगवत सिंह चौहान को ज्ञापन भी सौंपा था। 
    गौरतलब है कि बिज्जू चक्रवर्ती एक आदतन अपराधी भी है और उसका जिलाबदर किया था और पिछले दिनों ही वह जुएं के फड़ का संचालन करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन भाग गया था। उसने पुलिस पर पथराव और धक्कामुक्की भी की थी। यह चर्चा सरगर्म है कि इस मामले में भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय नाहतकर ने भाजपा मुख्यालय तक शिकायत की थी। इसके बाद  भाजपा संगठन के दबाव में गढ़ा टीआई का तबादला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सागर कर दिया गया है। वैसे एक चर्चा यह भी है कि सागर जिले के निवासी टीआई गौतम स्वास्थ्य कारणों से लूपलाईन में खुद चले गए, जबकि अधिकारी इस तबादले को सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं तो उधर टीआई के तबादले की खबर पर पुलिस और भाजपा नेता के आडियो वायरल करने का परिणाम भी कहा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status