दो विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह आज
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और नानाजी देशमुख विटरनरी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज 6 मार्च को होने जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली करेंगे। नानाजी देशमुख विटनरी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह तो उतना चर्चा में नहीं है, जितना रादुविवि का समारोह चर्चा में है। दोनों ही जगह राज्यपाल आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच रादुविवि ने मुख्य अतिथि के रूप में लोकायुक्त जस्टिस उमेश चन्द्र माहेश्वरी को आमंत्रित कर रादुविवि ने चर्चाओं को जन्म दे दिया है। गौरतलब है कि रादुविवि से जुड़े कई लोगों पर लोकायुक्त की जांच चल रही है। ऐसे में लोकायुक्त का विश्वविद्यालय आगमन कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रादुविवि में यह चर्चा सरगर्म है कि सोची समझी रणनीति के तहत दीक्षांत समारोह में लोकायुव्त का बतौर मुख्यमंत्री आमंत्रित किया गया है। जिसमें एक कार्यपरिषद सदस्य की भूमिका को अहम बताया जा रहा है। बताया गया है कि लोकायुव्त में रादुविवि के कई वरिष्ठ अधिकारियों, प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर जांच चल रही है। ये लोग लोकायुक्त कार्यालय में अपनी पकड़ को मजबूत बनाना चाह रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दीक्षांत समारोह के उपरांत राज्यपरिषद की एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें कार्यपरिषद के सदस्य रादुविवि के अनाप शनाप खचार्ें को लेकर जवाब मांग सकते हैं

No comments:
Post a Comment