वृद्धा के गले से चैन खिंची, 20 दिन बादएफआईआर - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

वृद्धा के गले से चैन खिंची, 20 दिन बादएफआईआर

जबलपुर। गढ़ा थानान्तर्गत गत 15 फरवरी को मंदिर से दर्शन कर निकली एक महिला के गले से सोने की चैन लूटने वाले आरोपियों के खिलाफ गढ़ा पुलिस 20 दिन बाद एफआईआर दर्ज कर पाई। बताया गया है कि पुलिस ने महिला से लिखित शिकायत लेकर मामले को जांच में छोड़ दिया था। लेकिन जब यह बात आला अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने मामले की एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, तब जाकर पुलिस ने अज्ञात बाईक सवार लुटेरों पर मामला दर्ज किया। 
    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ा के शास्त्री नगर निवासी एक वृद्ध महिला 85 वर्षीय सुंदरदेवी तिवारी 15 फरवरी को शास्त्री नगर में गणेश मंदिर दर्शन करने गई थीं। जैसे ही वह मंदिर से बाहर निकलकर घर जाने लगी, तभी बाईक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसके गले से सोने की चैन पर झपट्टा मार दिया और तेजी से भाग गए। वृद्ध महिला ने घटना दिनांक को ही गढ़ा थाने में पूरी कहानी बताई, लेकिन पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर मामले को जांच में डाल दिया। यह बात जब आला अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए गढ़ा पुलिस से मामले में लूट की कायमी करने के निर्देश दिए। तब जाकर 5 मार्च को गढ़ा थाने में 20 दिन बाद मामले की एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस हुलिए के आधार पर अज्ञात बाईक सवार लुटेरे की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status