बम सहित पकड़ा गया लूट का आरोपी - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

बम सहित पकड़ा गया लूट का आरोपी

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत पुरानी कलारी के पास कल रात एक चायनीज ठेले में काम करने वाले युवक की जेब से 15 सौ रूपये लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ा पत्थर के पास सुअरमार बम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूट के 12सौ रूपये भी बरामद कर लिए गए हैं। 300 रूपये उसने खर्च कर लिए थे। रांझी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि पुरानी बस्ती झण्डा चौकी रांझी निवासी जितेन्द्र चौधरी खमरिया स्थित में चायनीज के ठेले पर काम कर घर लौट रहा था। तभी रात में 8-30 बजे पुरानी कलारी के पास मोटर सायकिल से आये पीयूष राय ने उसे धक्का दिया और उसकी शर्ट की जेब मे रखे 15 सौ रूपये छीनकर भाग गया था। कल सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बडा पत्थर के पास आरोपी को दो देशी सुअरमार बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पियूष राय के विरूद्ध धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये पूछताछ कर छीने हुये रूपयो में से 1200 रूपये जप्त किए गए।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status