चाकूबाजी में घायल युवक की मौत
जबलपुर। गोहलपुर थानान्तर्गत शुक्रवार की शाम चाकूबाजी की वारदात में घायल हुए युवक की शनिवार की शाम मौत हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह जानकारी मिलते ही गोहलपुर पुलिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए ड्टिाजवाया। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, अब धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।
इस संबंध में गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जागृति नगर गोहलपुर निवासी 21 वर्षीय शुभम नामदेव पर शुक्रवार की शाम 7-20 बजे शरद पासी और रोहित ठाकुर ने पुरानी रंजिश को लेकर एक विवाह समारोह के दौरान चाकू से शरीर में कई जगह वार किए। उसे गंभीर चोटें आने पर परिजनों ने मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया था, जिसकी उपचार के दौरान शनिवार की शाम 4-30 बजे मृत्यु हो गयी। पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बताया गया है कि एक माह पूर्व बाईक टकराने को लेकर शुभम और आरोपी शरद पासी के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम शुभम मोहल्ले में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था, उसी दौरान दोनों का आमना सामना हुआ और उस पर चाकू से दनादन वार हुआ। जिसे नाजुक हालत में मेडिकल अस्पताल ड्टोजा गया था और अब उसकी मौत हो चुकी है।

No comments:
Post a Comment