2 अवैध शराब कारोबारी पकड़ाए, एक फरार - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

2 अवैध शराब कारोबारी पकड़ाए, एक फरार

60 लीटर कच्ची एवं 350 पाव देशी शराब जप्त 
जबलपुर। रांझी और भेड़ाघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 60 लीटर कच्ची शराब और 350 पाव देशी शराब जप्त की है। एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  इस संबंध में रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बापूनगर निवासी अंकित साहू के घर पर घेरांबंदी कर दबिश दी गयी। तलाशी लेने पर घर के अंदर 2 जैरीकेनो में कुल 60 लीटर कच्ची शराब रखी मिली। जिसे जप्त करते हुये आरोपी अमित साहू के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार भेडाघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीरगंज मे दबिश दी गयी। जहां बल्ली रजक एक बिना नम्बर की एक्टीवा मे एक व्यक्ति को बैठाकर आते हुये दिखा। जिसे रूकने का ईशारा किया तो वह पुलिस को देखकर एक्टीवा छोडकर भाग गया। एक्टीवा के पायदान में 2 थैले रखे थे तथा एक थैले को पकडकर रामपुर गोरखपुर निवासी अजय उर्फ अज्जू कुरैशी बैठा था। चैक करने पर तीनो थैलो में 350 पाव देशी शराब होना पायी गयी, जिसे मय एक्टीवा के जप्त कर दाना आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर फरार आरोपी बल्ली रजक की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status