चाकू लेकर घूम रहा था जिला बदर का आरोपी - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

चाकू लेकर घूम रहा था जिला बदर का आरोपी

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने जिलाबदर के एक आरोपी को चाकू लेकर घूमते हुए त्रिमूर्ति नगर के पास पकड़ा। इस आरोपी को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। इस संबंध में गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा कालोनी निवासी रामगोपाल कुशवाहा जिसे गत 30 नवम्बर 2016 को जिला दण्डाधिकारी ने पुलिस के प्रतिवेदन पर 6 माह के लिए जिलाबदर किया था। इसा बीच वह चाकू लेकर कल रात कृष्णा कालोनी में घूम रहा था। मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने उसे तत्काल घेराबदी कर पकडा। तलाशी के दौरान उसके हाथ में गुप्ती रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के कार्यवाही की गयी। आदेश का उल्लंधन करना पाया जाने पर रामगोपाल कुशवाहा के विरूद्ध धारा 188 भादवि एंव 14 म0प्र0 रा'य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की गयी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status