जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत पुरानी बस्ती में घर के बंटवारे के विवाद को लेकर चाचा भतीजों में झगड़ा हो गया। भतीजे ने गालीगलौज करते हुए चाचा के साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांझी पुरानी बस्ती निवासी भारत चौधरी का अपने भतीजे रंजीत चौधरी से बंटवारे का विवाद चल रहा था। कल रात 9 बजे भतीजे रंजीत चौधरी ने भारत चौधरी पर हमला कर दिया। पहले हाथ घूसों से मारा और फिर लकड़ी से उसके गाल और आंख के पास हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment