जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत मनमोहन नगर निवासी एक 45 वर्षीय युवक ने कल देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया, यह अभी अज्ञात है। इस संबंध में रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनमोहन नगर निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार बेन ने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो उसकी लड़की सोनिया बेन ने आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं आया। तब खिड़की खोलकर देखा तो वह फांसी पर लटका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment