लूट का माल बरामद
जबलपुर। पुलिस की सयुंक्त टीम ने एक 6 सदस्यीय लुटेरों की गेंग को गिरफ्तार किया है। जिनसे दो मोटर सायकिलें, तीन सोने के लॉकेट, चार सोने की चैन और एक मोबाईल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक यह आरोपी बुजुर्ग महिलाओं की रैकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पुलिस अधीक्षक एमएस सिकरवार ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आरोपी गोराबाजार भोंगाद्वार निवासी दीपक से एक बजाज मोटर सायकिल, गोहलपुर निवासी कृष्णा नाम के आरोपी से चार सोने के गुरिए, आरोपी प्रेमसागर निवासी सूरज डुमार से एक सोने की चैन, घमापुर निवासी शुभम गुप्ता से तीन सोने की चैन व एक लॉकेट, आकाश से एक मोबाईल फोन, अजय पटेल से एक मोटर सायकिल जप्त की गई हैं, जो इन्होंने विड्टिान्न थाना क्षेत्रों से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment