मौसम के दिन और रात बदल रहे मिजाज
जबलपुर। धीरे-धीरे गर्मी दस्तक देने लगी है। शनै:-शनै: पारा ऊपर चढ़ने लगा है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि 2-3 दिन बाद पारा फिर नीचे लुढ़केगा। बादलों की आमद के कारण पार उछाल ले रहा है। बादलों के छटते ही पारा एक बार फिर नीचे आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोप की वजह से मौसम अभी पटरी पर नहीं आ पा रहा है। ठण्ड और गर्मी के बीच एक-दूसरे को पछाड़ने की जंग चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं की वजह से रात में ठण्ड का माहौल बन जाता है। मौसम की इस अनिश्चितता का प्रतिकूल प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ा है। वायरल फीवर, सर्दी बुखार, हैजा डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। मौसम विभाग का कहना है कि एक पखवाड़े तक अभी मौसम ऐसा ही चलेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातकाल 54 प्रतिशत और सायंकाल 29 प्रतिशत दर्ज की गई। सूर्येदय सुबह 6.26 बजे और सूर्यास्त शाम 6.15 बजे हुआ। उत्तरी हवायें 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान रायसेन जिले में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

No comments:
Post a Comment