जबलपुर। मध्यप्रदेश और गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली का सोमवार 6 मार्च को जबलपुर आगमन होगा। श्री कोहली यहां रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एवं नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री कोहली सोमवार 6 मार्च को अहमदाबाद से मध्यप्रदेश शासन के विमान द्वारा सुबह 11 बजे यहां डुमना विमानतल आयेंगे और सुबह 11.30 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 12.50 बजे तक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 1.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.10 से 3.40 बजे तक राज्यपाल का समय आरक्षित रहेगा। श्री कोहली दोपहर 3.40 बजे सर्किट हाउस से नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे तथा यहां से डुमना विमानतल के लिए रवाना होंगे। श्री कोहली शाम 6 बजे डुमना विमानतल से राज्य शासन के विमान द्वारा अहमदाबाद प्रस्थान करेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment