वरुण धवन ने खोला आलिया भट्ट के अजब शौक का राज, सुनकर हैरान होंगे आप - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

वरुण धवन ने खोला आलिया भट्ट के अजब शौक का राज, सुनकर हैरान होंगे आप

अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में उनकी सह-कलाकार आलिया भट्ट को दुनियाभर से किस्म-किस्म की चायपत्तियां इकट्ठा करने का जुनून सवार है। बयान के मुताबिक, टेलीविजन शो ‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2’ में फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रचार के लिए पहुंचे वरुण ने आलिया की इस आदत के बारे में बताया।
शो की होस्ट द्वारा यह पूछे जाने पर कि आलिया को दुनियाभर से लिपस्टिक, जूते और बैग को छोड़कर क्या खरीदना पसंद है? इस पर वरुण ने कहा, ‘चाय’।
उन्होंने कहा, “आलिया दुनियाभर से चाय इकट्ठा करती है। वह सिर्फ ग्रीन-टी ही नहीं, बल्कि हर तरह की चाय खरीदती है। उसे और उसकी बहन को व्हाइट-टी पसंद है। यहां तक कि मैंने एक बार तोहफे में उसे व्हाइट-टी ही दी थी।”
फिल्म की शूटिंग के दौरान की घटना को याद करते हुए वरुण ने कहा, “जब हम सिंगापुर में थे, तो उनकी बहन शाहीन भी वहां थीं। हम सभी कुछ लोगों के साथ बाहर गए, लेकिन सिर्फ वो दोनों नहीं गईं। उन्होंने कहा कि वह चाय खरीदेंगी। मैं सोच रहा था कि आखिर सिंगापुर से ये चाय क्यों लेना चाहती हैं? इसके बाद हम चाय की दुकान पर गए, जहां विभिन्न प्रकार की चायपत्तियां थीं। मैं वहां टी-बार देखकर आकर्षित हुआ और वो काफी मजेदार था।” ‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2’ में वरुण व आलिया वाली कड़ी का प्रसारण शनिवार को होगा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status