पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया मामला दर्ज
रायसेन/बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग १२ से पिपपरिया की ओर जाने वाले मार्ग पर बसे ग्राम महेश्वर में सोमवार की रात दो पक्षों में हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
रंगों के पर्व होली पर ग्राम महेश्वर में धुरेडी के दिन खून की होली खेली गई। सोमवार की रात करीब 8 बजे गांव के अरिहवार और धाकड़ परिवारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा इतना बड़ा कि दोनों ही तरफ के लोग हथियार और लाठियां लेकर निकल आए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। गांव में हुए इस खूनी संषर्घ में 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बरेली स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। बरेली पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि महेश्वर के इमली मोहल्ला में रहने वाले गंगाराम अहिरवार और श्रीराम धाकड़ के बीच पुरानी लड़ाई चल रही है। वहीं सोमवार की शाम एक दूसरे को गाली देने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में धाकड़ परिवार के सदस्यों ने गंगाराम और गणेशराम के घरों में आग लगा दी,जिससे उनके घर गृहस्थी का सामान चल गया। बड़ी मुश्किलों से घरों में लग आग को बुझाया गया। झगड़े के कारण पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। धुरेडी के दिन लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया है।
यह हुए घायल:-विवाद में नारायण सिंह, दिनेश , अरविंद, महेश, सकाराम, रामसिंह,भावासिंह, हरप्रसाद, बब्लू, गणेशराम, फूल सिंह, विसनियाबाई, वफीबज़ई कलाबाई को धाकड़ समाज के लोगों ने घर में घूसकर मारपीट की। वहीं दो मोटर साईकिलों में भी तोडफ़ोड़ कर दी। फरियादी ने बताया कि करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। मारपीट करने के बाद धाकड़ समाज के लोग भाग गए, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
इन पर हुआ मामला दर्ज:-गंगाराम अहिरवार की शिकायत पर ललित धाकड़, टीकाराम, अशोक, गुड्डा, अंकित, देवीसिंह, श्रीराम, सुरेश, वीरेन्द्र सिंह, कल्लू, नारायण सिंह, ब्रजेश, गोपाल सिंह, लक्ष्मीनारायण धाकड़ पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हरिजन एक्ट 452,436,427,294,147,148,149,323आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मौके पर पहुंचें एसपी दिये दिशा-निर्देश :-घटना के कुछ ही घंटों बाद एसपी जगतसिंह राजपूत द्वारा सोमवार की ही रात में मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और मामले को पूरी तरह शंात हो जाने तक पुलिस को तैनात रहने के निर्देश दिये । घटना के दौरान मौके पर जब पुलिस बल वहां पहुंचा तो उपद्रवी वहां से भाग गए पुलिस द्वारा घायलों को प्रथमिक उपचार के लिए बरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने की व्यवस्था करवाई गई । इस घटना से पूरे गॅाव में दहशत का माहौल बना हुआ है और क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई है। मौके पर बरेली पुलिस के एसडीओपी राजाराम साहू,थाना प्रभारी अनिरूद्ध पांडे,देवरी थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी के साथ ही आसपास के थानों के पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे ।
इनका कहना है :-
:-आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश जारी है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात गांव में किया गया है।
आर.आर. साहू
एसडीओपी,बरेली

No comments:
Post a Comment