रायसेन। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2017 के लिए नामांकन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, मापदण्ड एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2017 के लिए विस्तृत दिशा निर्देश एजूकेशन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त संकुल केन्द्र प्राचार्य एवं समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पात्र शिक्षकों के नामांकन, प्रस्ताव कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 20 मार्च के पूर्व भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
तीव्र गति से चल रहे हैं घाट तथा पथ निर्माण कार्य
रायसेन। नर्मदा सेवा यात्रा के रायसेन जिले में आगमन के पश्चात यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए नर्मदा तट के घाटों तथा परिक्रमा पथ निर्माण का एवं मरम्मत का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसके साथ-साथ रात्रि में भजन संध्या एवं रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल में ग्रामवासियों को खुले में शौच नहीं करने, घर पर बने शौचालयों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ग्रामवासियों को कहा जा रहा है। नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें नर्मदा में गंदगी नहीं डालने और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
गत दिवस ग्राम पंचायत बगलवाड़ा में चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामवासियों ने भी सहयोग करने के लिए कहा। चौपाल में जनपद सदस्य श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर तथा सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।
परख वीडियो कॉफ्रेसिंग 16 मार्च को
रायसेन। परख वीडियो कॉंफ्रेसिंग 16 मार्च को प्रात: 11 बजे से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। जिसमें उपार्जन की प्रगति, प्रदेश में आंगनबाडिय़ों के संचालन की स्थिति, मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना, नर्मदा नदी के दोनों तटों के किनारे वृक्षारोपण, पिछड़ा वर्ग मोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, सीएम हेल्पलाईन, आधार पंजीयन सहित अन्य योजनाओं की समी
जिले के सभी विकासखण्डों में होगा चिकित्सीय मूल्यांकन शिविरों का आयोजन
रायसेन। जिले के सभी विकासखण्डों में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत चिकित्सीय मूल्यांकन शिविरों का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण जलबलपुर एलिमको के सहयोग से किया जा रहा है। इन शिविरों में 6 से 14 वर्ष के अस्थि बाधित, सेरेबल पालिसी, बहुदिव्यांग, दृष्टि बाधित, मानसिक दिव्यांग एवं मूक बधिर दिव्यांगों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण उपरांत दिव्यांग बच्चों को मेडीकल बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। सांची विकासखण्ड में यह शिविर 18 मार्च को सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास रायसेन में, उदयपुरा विकासखण्ड में 19 मार्च को, औबेदुल्लागंज में 20 मार्च को, बेगमगंज में 21 मार्च को, गैरतगंज में 22 मार्च को, सिलवानी में 23 मार्च को तथा बाड़ी विकासखण्ड में 24 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पंजीयन के लिए बीआरसीसी कार्यालय से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में अध्ययनरत शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बच्चों के अतिरिक्त शाला से बाहर के बच्चे भी सम्मिलित हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment