एक जनवरी के आधार पर नगरीय निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 15 March 2017

एक जनवरी के आधार पर नगरीय निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण

खरगोन/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी २०१७ की तारीख के आधार पर जिले की सभी नगरीय निकायों की फोटो मतदाता सूची का सतत पुनरीक्षण कार्य किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जिले की सभी ८ नगरीय निकायों एवं ९ जनपद पंचायतों में रजिस्ट्रीकरण तथा अपीलीय अधिकारी को नियुक्त किए है।
नगर पालिका परिषद खरगोन के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री महेंद्रसिंह कवचे, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार आशीष खरे, नगर पालिका परिषद बड़वाह व सनावद के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मधुवंतराव धुर्वे, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अवधेश कुमार चतुर्वेदी व सनावद के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सत्येंद्र बैरवा, नगर परिषद भीकनगांव के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री एसपी सिंह, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री प्रतापसिंह अगास्या, नगर परिषद महेश्वर व मंडलेश्वर के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री बीएस सोलंकी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती रंजना पाटीदार, मंडलेश्वर के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री किशोर कालभौर, नगर परिषद के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री एसपीएस चौहान, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती स्वाती मिश्रा तथा नगर परिषद करही-पाडल्या खुर्द के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री बीएस सोलंकी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मनोहर अत्रे को नियुक्त किया गया। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए अपीलीय अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर श्री शीलेंद्रसिंह को नियुक्त किया गया।
       इसी तरह जिले की सभी ९ जनपद पंचायतों में संबंधित नगरीय निकाय के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए। जनपद पंचायत गोगांवा व भगवानपुरा के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मनोज चौरसिया तथा सेगांव के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री आशीष खरे रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नगरीय निकायों में नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित जनपद पंचायतों में भी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का दायित्व संभालेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status