आदिवासी युवाओं की टोलियों के साथ भगोरिया हॉट में घूमे श्री यादव
खरगोन/ म0प्र0कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव ने आज रविवार को खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के ग्राम आभापुरी के भगोरिया हॉट में आदिवासी युवक युवतियों के साथ ढोल और मांदल की थाप, बांसुरी की मधुर धुन और थाली की झनकार पर जमकर ठुमके लगाये और नाचे भी। श्री यादव के भगोरिया पर्व पर आभापुरी में पहुचने पर आदिवासी युवक युवतियों ने उनका गुलाल लगाकर स्वागत किया और फिर रंग डालकर खुशी से झूम उठे। श्री यादव ने भी इन सभी को गुलाल और रंग लगाकर भगोरिया पर्व और होलिकोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती झूमा सोलंकी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी झिरन्या के अध्यक्ष अजीतपालसिंह भाटिया भी उपस्थित थे। इन्होनें भी भगोरिया और होली की शुभकामनाऐं दी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि निमाड और मालवा अंचल में आदिवासी समाज भगोरिया पर्व और होलीकोत्सव को बडे उत्साह और उमंग के साथ मनाता आया है। मै भी प्रतिवर्ष इस त्यौहार पर क्षेत्र में आकर आपसे मिलता हॅंूं। हर वर्ष भगोरिया पर्व पर आकर आपसे मिलने पर मुझे अत्यन्त खुष्षाी होती है। श्री यादव ने कहा कि भगोरिया पर्व की ख्याति इस देषा में ही नही वरन् विष्व के कई देशों में है।
आभापुरी के भगोरिया हॉट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव का आदिवासी युवक युवतियों ने ठेठ आदिवासी परम्परागत रूप से स्वागत किया। उन्होनें अपनी परम्परा अनुसार श्री यादव को गुलाल का टीका लगाया। फिर रंग लगाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। यहां के भगोरिया हॉट में आदिवासी युवक युवतियों की टोली के साथ श्री यादव घूमे। उन्होनें हॉट में घूमते हुए कई गांवों से आये आदिवासी परिवारों से भेट कर चर्चा की। उनकी कुश ता के समाचार लिये। उन्हें भी भगोरिया और होली की शुभकामनाऐं दी।
श्री यादव ने आदिवासियों की टोली के साथ हॉट बाजार में गुड की सेव, जलेबी, भजियों और कुल्फी का भी लुफ्त उठाया। उत्साहित युवक युवतियों ने अपने मोबाईल पर श्री यादव के साथ सेल्फी भी ली। उनमें फोटो खिचवाने की होड लगी रही। श्री यादव ने भी अपने मोबाईल फोन से आदिवासियों के फोटो खीचंें और सेल्फी ली। उन्होनें यहां पर अपने साथियों के साथ झूले का भी आनंद लिया।
रविवार को आभापुरी के भगोरिया हॉट बाजार में आदिवासियों की खुशियां और उत्साह चरम पर था। सभी उत्साहित होकर अपनी अपनी टोलियों के साथ कुर्राटियां भर रहे थे। नाच गा रहे थे। मस्ती में झूम रहे थे। ढोल मांदल बजा रहे थे। श्री यादव ने भी यहां पर ढोल बजाया और अन्य वाद्यय भी बजाये। श्री यादव द्वारा ढोल की थाप दिये जाने पर युवा आदिवासी खुषाी से झूम उठे और नाचने लगे।
इस अवसर पर आदिवासियों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा के राज में गरीब और आदिवासी समाज दुःखी है। पंजिपतियों की यह सरकार गरीबों और आदिवासियों की विरोधी सरकार रही है। इन सरकारों ने आदिवासियों की भलाई के लिए आज तक कोई ठोस कदम नही उठाये है। कांग्रेस की सरकार ने वन भूमि पर काबिज आदिवासियों को वनभूमि के पटटे दिये जाने का कानून बनाया था। लेकिन भाजपा की इन सरकारों ने वनवासियों को उनकी भूमि के पटटे आज तक नही दिये है। साथ ही भाजपा की सरकारों ने आदिवासी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी कुछ भी नही किया है। इसीलिए निमाड अंचल से हर वर्ष रोजगार की तलाषा में लाखों आदिवासी पलायन कर जाते है। इन सरकारों के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी है। कांग्रेस पार्टी आपके हित और भलाई के लिए हर लडाई लडने को तैयार है। श्री यादव ने अ0भा0कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भी आदिवासियों को और निमाडवासियों को भगोरिया और होली की शुभकामनाऐं दी।
ये भी थे साथ
अरूण यादव के साथ भगोरिया उत्सव में कांग्रेस के आदिवासी नेता केदारसिंह डाबर, डॉ0 नरेन्द्र पटेल, लखन मण्डलोई, रामसिंह ठाकुर, गंगाराम सोलंकी, श्रीमती छाया मोरे, अमरचंद राठौर,नंदराम भालसे, राजाराम मोये,जगदीष वानखडे, षिव तिवारी, मनोज बारचे, इंद्रजीतसिंह चावला,शांतिलाल पाटीदार आदि का भी भगोरिया उत्सव में समाज द्वारा स्वागत किया गया। उन्होनें सभी को भगोरिया की बधाई दी।

No comments:
Post a Comment