ह्यू जैकमैन बोले, 'शाहरुख बन सकते हैं अगले 'वूल्वरिन'' - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 3 March 2017

ह्यू जैकमैन बोले, 'शाहरुख बन सकते हैं अगले 'वूल्वरिन''

हॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म लोगान को लेकर खासी चर्चा है। यह एक्स-मैन फिल्म में ह्यू जैकमैन ने वूल्वरिन का रोल निभाया है। वैसे आपको बता दें कि यह आखिरी बार है जब जैकमैन इस रोल में नजर आएंगे। बहरहाल अगला वूल्वरिन कौन होगा? यह सवाल तो हर किसी के दिमाग में उठना लाजिमी है।
इसका संकेत खुद जैकमैन ने फैन्स को दिया है। जी हां। एक साक्षात्कार में जैकमैन ने कहा है कि वूल्वरिन का किरदार शाहरुख खान भी निभा सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख एक अच्छे वूल्वरिन बनते हैं या नहीं?
जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियन एक्टर ह्यू जैकमैन बीते 16 सालों से लगातार वूल्वरिन का किरदार निभाते आए हैं। साल 2000 में पहली बार ह्यू जैकमैन ने यह रोल निभाया था. एक्स-मैन सीरीज की पहली फिल्म में जैकमैन ने यह रोल किया था. इसके बाद लगातार 8 बार जैकमैन ने यह रोल निभाया।
फिल्म 'लोगान', 'एक्स-मैन' सीरीज की दसवीं और 'वूल्वरिन' सीरीज की तीसरी फिल्म है।
वैसे आपको बता दें कि फिल्म 'लोगान' भारत में 3 मार्च को रिलीज हो जाएगी। इसका निर्देशन जेम्स मैनगोल्ड ने किया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status