भिवंडी की मोदी डाइंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 3 March 2017

भिवंडी की मोदी डाइंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

भिवंडी । मुंबई के औद्योगिक इलाके भिवंडी स्थित मोदी डाइंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर यहां आग लगी, फिलहाल किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
मौके पर पहुंचकर दमकल गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में जुटी है। आग की भयावहता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि कल्याण, भिवंडी और थाणे की आग बुझाने वाली यूनिट को भी चेतावनी दे दी गई है। फैक्ट्री में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि भिवंडी में इससे पहले भी भीषण आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। 19 फरवरी को हरीहर कम्पाउंड के प्लास्टिक फैक्ट्री में भी इसी तरह की आग लग गई थी जिसमें चार कार्मचारी की मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status