घर में नाश्ता कर रहा था परिवार, अचानक आ धमका तेंदुआ - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 3 March 2017

घर में नाश्ता कर रहा था परिवार, अचानक आ धमका तेंदुआ

एक परिवार की हालत तब खराब हो गई जब वे चैन से घर में नाश्ता कर रहे थे और अचानक वहां तेंदुआ आ गया। प्रणिता दास और उसके पति बोलेन दास को तुरंत तीनों बच्चों की सुरक्षा के लिए भागना पड़ा। जैसे ही प्रणिता ने भागने की कोशिश की तेंदुए ने उसके हाथ व गले पर पंजा मार दिया।
उस छोटे से घर में बिस्तर पर चढ़ गया। जब तक फोरेस्ट गार्ड नहीं आ गए तब तक गांववालों ने इस खूंखार तेंदुए को डंडे से पीटने की कोशिश की। यह वीडियो कैटर क्लिफ्स द्वारा अपलोड किया गया।
तेंदुए के आतंक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है। इस वीडियो में तेंदुआ एक महिला पर हमला करने के बाद खाली पड़े घर में दुबका दिखाई दे रहा है। लोगों की भीड़ को देखकर अपने डर को छिपाने के लिए तेंदुआ तेज दहाड़ लगा रहा है। तमाम कोशिशों के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया। वीडियो को अब तक 3 लाख 83 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status