150 किशोरियों की जिज्ञासाओं का हुआ समाधान - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 March 2017

150 किशोरियों की जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

जबलपुर। रोटरी क्लब जबलपुर साउथ द्वारा किशोरावस्था मार्गदर्शन श्रृंखला के अंतर्गत शासकीय मानकुंवर बाई महाविद्यालय में डॉ. शिरीष जामदार के निर्देशन में किशोर युवती मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। क्लब सचिव अखिल मिश्र ने बताया कि शिविर में लगभग 150 छात्राओं ने लाभ अर्जित किया तथा किशोरावस्था से युवावस्था में प्रवेश करने पर होने वाले परिवर्तनों के बारे में सभी प्रकार की जिज्ञासाओं का समाधान हुआ। डॉ. शिरीष जामदार ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित छात्राओं के सवालों के जवाब दिए तथा उन सभी बिन्दुओं को विस्तार से समझाया जिनके विषय में वे अपने बड़ों से बात करने में हिचकिचाती थीं।
पूर्वाध्यक्ष अरुणकांत अग्रवाल ने कहा कि डॉ. जामदार के माध्यम से समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे जिससे छात्राओं को सही मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। शिविर आयोजित करने में क्लब अध्यक्ष संजीव चौधरी, प्राचार्य डॉ. उषा दुबे, डॉ. आशा पांडे, डॉ. कैप्टन प्रीति झारिया, प्रो. स्मृति शुक्ला, प्रो. नंदनी भारिल्य का सहयोग रहा। संचालन डॉ. नुपुर निखिल देशकर ने किया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status