16 महिलाओं ने कराया नसबंदी ऑपरेशन - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 March 2017

16 महिलाओं ने कराया नसबंदी ऑपरेशन

शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घमापुर में शिविर संपन्न
जबलपुर। शासकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घमापुर द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएम अग्रवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार नगरिया एवं अजय कुरील मीडिया अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। शिविर में आईं सभी महिलाओं का ऑपरेशन डॉ. अंशुमन मिश्रा एलटीडी सर्जन द्वारा किया गया। घमापुर संस्था द्वारा 10 नसबंदी ऑपरेशन, विक्टोरिया में एक, भानतलैया में दो, अधारताल में तीन आपरेशन किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखापाल परीतोश ठाकुर, जितेन्द्र सोनकर, प्रदीप गोस्वामी, सत्यप्रकाश, विजय गुप्ता, राजू, जितेन्द्र सिंह, किरण साहू, शीला खेमानी, आदी लक्ष्मी, कविता सोनकर, एम पॉल, मिलका जैकब, वाणी रावत, केबी खान, वसंत सिंह ठाकुर, खुश्बू, अशोक शर्मा, अर्चना पटेल, अंजु सेन, लीना चौधरी, माला रैदास, माया साहू, प्रियंका तिवारी, प्रयागा पटेल, संगीता सेन सहित अनेक आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status