यूपी चुनाव छठा चरण: सपा प्रत्याशी से मारपीट के आरोप में अंबिका चौधरी का बेटा गिरफ्तार - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 March 2017

यूपी चुनाव छठा चरण: सपा प्रत्याशी से मारपीट के आरोप में अंबिका चौधरी का बेटा गिरफ्तार

बलिया के फेफना से बसपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी के बेटे को पुलिस ने सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप किया गया है. संग्राम सिंह के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सात जिलों की 49 सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह 7.00 बजे शुरू हो गया.
छठे चरण की 49 सीटों में से नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. छठे चरण में कुल 635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 1.72 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.
इस चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ व बलिया शामिल हैं. गोरखपुर शहर सीट पर सबसे ज्यादा 23 तथा आमजगढ़ व गोहना सीट पर सबसे कम सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status