पठानकोट के बामियाल में बीएसएफ ने एक घुसपैठिया को किया ढेर - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 7 February 2017

पठानकोट के बामियाल में बीएसएफ ने एक घुसपैठिया को किया ढेर

नई दिल्ली:  
पंजाब के पठानकोट स्थित बामियाल सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगे बाड़ों से 50 मीटर की दूरी पर संदिग्ध कार्य की भनक अधिकारियों को लगी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठिए को मार गिराया।
अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने घुसपैठिए को चुनौती दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
यह घटना बिल्कुल उसी जगह हुई जहां से पिछले वर्ष पठानकोट एयरबेस को निशाना बनाने के लिए आतंकी घुसे थे। पठानकोट के बामियाल क्षेत्र में बीएसएफ के सिंबल बॉर्डर पोस्ट पर यह घटना हुई।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status