रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को चुनाव आयोग का नोटिस, रिश्वत लेकर बीजेपी के पक्ष में वोट किए जाने का दिया था बयान - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 7 February 2017

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को चुनाव आयोग का नोटिस, रिश्वत लेकर बीजेपी के पक्ष में वोट किए जाने का दिया था बयान

New Delhi:  
घूसखोरी को लेकर दिए गए बयान के मामले में चुनाव आयोग ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को नोटिस भेजा है। पर्रिकर को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने कहा, 'सीडी में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है।' आयोग ने पर्रिकर को 9 फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
इससे पहले कांग्रेस ने मतदाताओं से घूस लिए जाने के बारे में बयान दिए जाने के मामले में रक्षा मंत्री पर्रिकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की थी। गोवा में 4 फरवरी को विधानसभा के चुनाव हो चुके हैं।
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था, 'अगर आम आदमी पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है तो फिर पर्रिकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की जा सकती? दोनों ही बयान एक तरह के हैं और यह आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं।'
बयान के सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने पर्रिकर को नोटिस जारी किया था। रक्षा मंत्री ने 29 जनवरी को गोवा के चिंबेल की रैली में मतदाताओं को पैसे लेकर बीजेपी के लिए वोट दिए जाने संबंधी विवादित बयान दिया था। 
इससे पहले ऐसे ही बयान को लेकर चुनाव आयोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आदेश दे चुका है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status