वैलेंटाइन वीक युवाओं के लिए काफी खास होता है। इस वीक में सबसे पहले 'रोज डे' मनाया जाता है। इस दिन लोग गुलाब देकर अपने जज्बातों का इजहार करते हैं। लेकिन, गुलाब के अलग-अलग रंगों की तरह प्यार के रंग भी अलग होते हैं। आप लाल गुलाब देकर अपने प्यार को बयां कर सकते हैं तो पीला गुलाब देकर दोस्ती को और भी मजबूत कर सकते हैं।
लाल गुलाब:
लाल गुलाब प्यार, जुनून और खूबसूरती का प्रतीक होता है। इसलिए हम जिससे प्यार करते हैं या किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो उसे आज के दिन लाल गुलाब देते हैं।
पीला गुलाब:
पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। अगर आपको अपने दोस्त को 'रोज डे' पर विश करना है तो उसे पीला गुलाब दे सकते हैं।
सफेद गुलाब:
सफेद गुलाब शांति का प्रतीक होता है। अगर आपका किसी से झगड़ा हो गया है और आप उसे सॉरी बोलना चाहते हैं तो आज के दिन उसे सफेद गुलाब देकर अपना झगड़े को खत्म कर सकते हैं।
पिंक गुलाब:
गुलाबी रंग का गुलाब आभार और सराहना व्यक्त करता है। अगर आप किसी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं तो उसे गुलाबी गुलाब दे सकते हैं।
ऑरेंज गुलाब:
यह दोस्ती और प्यार दोनों के लिए होता है। अगर आप अपने दोस्त को पसंद करते हैं तो उसे ऑरेंज रंग का गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment