हैप्पी बर्थडे फेसबुक : आज ही के दिन हुआ था फेसबुक का आगाज, जानिये फेसबुक की कामयाबी की कहानी - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 February 2017

हैप्पी बर्थडे फेसबुक : आज ही के दिन हुआ था फेसबुक का आगाज, जानिये फेसबुक की कामयाबी की कहानी

फेसबुक, बहुप्रसिद्ध व चर्चित एक ऐसी सोशल नेटवर्किंग साइट है जिसने, अनगिनत लोगों को अपनों से मिलवाया है। फिर वह चाहे पुराने दोस्त हो, दूरदराज रहने वाले परिवार के सदस्य हो, या अन्य कोई करीबी जो दुनिया के किसी भी कोने मे हो, जिसे व्यक्ति ने सिर्फ याद ही किया हो, उसे भी Facebook के माध्यम से खोज सकते है। Facebook एक ऐसी सोशल साइट है जिसके, माध्यम से हर पल की खबर अच्छी हो या बुरी , मेसेज या पिक्चर के माध्यम से शेयर कर सकते है।

मार्क इलियट जुकरबर्ग

13 साल पहले आज ही के दिन मार्क इलियट जुकेरबर्ग और उनकी टीम ने फेसबुक का आगाज कर इतिहास रच दिया । दुनिया में ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां फेसबुक नहीं पहुंचा है । आज फेसबुक का रेवेन्यु आसमान छु रहा है । आज फेसबुक का स्थापना दिवस या युं कहे जन्मदिन है । आज हम आपको फेसबुक से जुड़े महत्वपूर्ण बातें बताएंगे ।

अपडेशन

बदलते वक्त के साथ Facebook ने खुद को बहुत Updated कर लिया है। जिस पर व्यक्ति को हर छोटी से छोटी बात, न्यूज़ रिपोर्ट, शॉपिंग आईडिया, क्राफ्ट, कुकिंग, विडियो और भी छोटी से छोटी बात का पता Facebook से लगाया जा सकता है।

स्थापना

फेसबुक के संस्थापक (sansthapak), मार्क इलियट जुकेरबर्ग है। इनका जन्म 14 मई 1984 को न्यूयार्क,अमेरिका मे हुआ था। हावर्ड विश्वविद्यालय मे, शिक्षा ग्रहण करते Facebook नामक एक साइट बनाई। जुकेरबर्ग Facebook के प्रमुख संस्थापक होने के साथ विश्व के सबसे कम उम्र के अरबपति मे से एक है।

फेसबुक का इतिहास

फेसबुक का इतिहास बहुत ज्यादा पुराना तो नही है, परन्तु बहुत रोचक है। क्योंकि, फेसबुक ने बहुत कम समय मे बहुत जल्दी तरक्की हासिल की है। Facebook का निर्माण, मार्क इलियट जुकेरबर्ग ने, अपने साथियों एडुआर्ड़ो सवेरिन ने व्यवसायिक पहलुओं, डीउस्टिन मोस्कोवीटज ने प्रोग्रामिग़ , एंड्रयू मककोल्लुम ने ग्राफिक्स आर्टिस्ट तथा च्रिस ह्यूज ने जुकेरबर्ग की वेबसाइट के प्रमोशन मे साहयता की।

फेसबुक का आगाज

इन सबके साथ मिल कर 4 फरवरी 2004 को किया। शुरू मे, हावर्ड विश्वविद्यालय मे ही इसकी समिति बनाई गई। धीरे-धीरे बोस्टन, आइवी लीग, स्टेनफोर्ड जैसे कई विश्वविद्यालयों मे इसका विस्तार किया गया। 2004 मे, कैलीफोर्निया स्थित मुख्यालय मे ,जुकेरबर्ग को अध्यक्ष के रूप मे चुना गया। इसे बहुत सुचारू रूप से निर्माण कर आगे बढाया गया है।

रजिस्ट्रेशन

अगस्त, 2005 मे इसे खरीद कर Facebook.com के नाम से रजिस्टर्ड किया गया। सितम्बर, 2005 मे इस पर हस्ताक्षर हुए। उसके बाद से अमेरिका व ब्रिटेन के सभी विश्वविद्यालय मे इसका प्रसार शुरू हुआ। उसके बाद धीरे-धीरे कर सम्पूर्ण विश्व मे इसका प्रसार शुरू हुआ।

फेसबुक का विस्तार

सितम्बर,2006 मे यह विस्तृत रूप मे, पूरे देश के सामने आया। तथा पंजीकृत बहुत पुराने ईमेल के पते के साथ, इस पर अपनी ईमेल आइडी बना कर इसे उपयोग किया जाने लगा। इसके साथ ही फेसबुक बड़ी-बड़ी वेबसाइट से जुड़ने लगी।

अरबों में पहुंचा कारोबार

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status