2017 विधानसभा चुनाव में ऐसा करने वाला पहला राज्य बना गोवा - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 February 2017

2017 विधानसभा चुनाव में ऐसा करने वाला पहला राज्य बना गोवा

नई दिल्ली। गोवा में सरकार किसकी बनेगी इसका फैसला आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा लेकिन इसका ऐलान 11 मार्च को ही होगा। गोवा में मतदान सुबह 8 बजे से शुरु हुआ जबकि मतदाताओं की भीड़ पोलिंग बूथ के बाहर 7 बजे से ही लगना शुरु हो गई थी लेकिन इस बार मतदाताओं को सुविधा देते उन्हें वोटिंग के बाद पर्ची लेने के लिए किसी अलग काउंटर पर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि इस बार उन्हें ईवीएम मशीन से तुरंत स्लिप मिल जाएगी और ऐसा करने वाला गोवा पहला राज्य बन गया है।
बटन दबाने पर तुरंत मिलेगी पर्ची:-
पिछले 6 महीने से चुनाव की तैयारियों में जुटे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस बार गोवा में चुनाव के लिए नए कदम उठाते हुए राज्य में पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के साथ वोटर-वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) मशीन लगाई है। इस मशीन मशीन के लग जाने से मतदाता के वोट देने के बाद तुरंत वोट देने की पुष्टि हो जाएगी।
सर्विस मतदाता ई-मेल के जरिए देंगे वोट:-
गोवा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के जरिए डाकमत पत्र की सुविधा मुहैया कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। गोवा में 822 सर्विस मतदाता हैं दो रक्षा, अर्धसैन्य बलों या राजनयिक मिशनों में हैं वो इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। इस सुविधा के तहत सर्विस मतदाताओं को मतपत्र भेजे गए हैं जो इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए वोट देने के बाद ई-मेल के जरिए निर्वाचन अधिकारी को भेज सकते हैं।
गोवा में 40 विधानसभा सीट:-
5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए आज सुबह पहले चरण के मतदान शुरू हो गए हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 250 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा और जनादेश का खुलासा 11 मार्च को होगा। वोटिंग बूथ पर सुबह से ही लोगों की जबरदस्त भीड़ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा में 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status