RBI बाजार में उतारेगी 100 के नए नोट, बढ़ सकती है लोगों की मुसीबत! - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 February 2017

RBI बाजार में उतारेगी 100 के नए नोट, बढ़ सकती है लोगों की मुसीबत!

1000 और 500 के नोट बंदी के बाद RBI एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब केंद्रीय बैंक बाज़ार से 100 के नोटों की सफाई करने जा रही है। हालांकि यह सफाई नोटबंदी की तरह नहीं होगी, पहले बैंक बाज़ार में नए नोट उतारेगी। इसके बाद पुराने नोटों को बाजार से साधारण प्रक्रिया की तहत उठाएगी। RBI का फोकस वर्ष 2005 से पहले के नोटों को चलन से बाहर करने का है। बाजार में सौ रुपये के नोटों की अधिक मात्रा पहुंचने की वजह से ये फैसला लिया जा रहा है।
एटीएम को 100 एक्सक्लूसिव
इसके अलावा बैंकों को सौ रुपये के नोट बढ़ाने और अपने दस फीसद एटीएम को 100 एक्सक्लूसिव करने का निर्देश पहले ही दे चुकी है। यानी ऐसे एटीएम जिसमें केवल सौ रुपये के नोट निकलेंगे।जानकारी के मुताबिक सरकार सौ रुपये के नए नोट छपवा रही है। इसके रंग में अधिक परिवर्तन नहीं होगा लेकिन यह 2005 की सीरीज के नोट से भिन्न होगा और इसकी साइज में अंतर हो सकता है। बाजार में जैसे जैसे सौ रुपये के नए नोट आएंगे वैसे-वैसे पुराने नोट बैंक में डंप किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status