मुलायम की “बहूओं” के पास है करोडों के गहने और बैंक बैलेंस - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 February 2017

मुलायम की “बहूओं” के पास है करोडों के गहने और बैंक बैलेंस


लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव भी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग में नामांकन के दौरान दिए हलफनामे के मुताबिक अपर्णा के पास करोड़ों रुपए गहने और बैंक बैलेंस है। वहीं 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली डिंपल यादव के पास भी करोंड़ों रुपए का बैंक बैलेंस है।
डिंपल और अपर्णा के गहने और बैंक बैलेंस
अपर्णा यादव के पास 1.88 करोड़ रुपए के गहने हैं। जबकि डिंपल यादव के पास 59 लाख रुपए के गहने हैं। अपर्णा के पांच बैंक खातों में 5.8 करोड़ रुपए जमा हैं। जबकि डिंपल यादव के 12 खातों में 2.4 करोड़ रुपए जमा हैं। अपर्णा के पति प्रतीक यादव के 6 बैंक खातों में 4.58 लाख रुपए जमा हैं।
किसका कितना निवेश है?
अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निवेश 6 कंपनियों में करीब 3.41 करोड़ है। वहीं डिंपल यादव का अनुराग ऑटो में 4.40 लाख का शेयर है। इसी कंपनी में अखिलेश यादव का 2.62 लाख रुपए का शेयर है।
प्रतीक यादव के पास 5 करोड़ की कार
अपर्णा यादव द्वारा दिए गए हलफनामें के मुताबिक प्रतीक यादव के पास 5.2 करोड़ रुपए की लैम्बोग्रिनी कार है। जबकि अपर्णा के पास 20 लाख रुपए की पजेरो कार है। अपर्णा के पास 5.6 करोड़ के कीमत की कॉमर्शियल बिल्डिंग है। वहीं अखिलेश यादव के पास 6.8 करोड़ की कॉमर्शियल बिल्डिंग है। डिंपल और अखिलेश के पास 6.9 करोड़ का एक बंगला है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status