पंजाब में शाम 5 बजे तक 70 फीसदी मतदान, कई जगह ईवीएम खराब होने की मिली शिकायत: चुनाव आयोग - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 February 2017

पंजाब में शाम 5 बजे तक 70 फीसदी मतदान, कई जगह ईवीएम खराब होने की मिली शिकायत: चुनाव आयोग

नई दिल्ली:  
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक पंजाब में करीब 70 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
वोटिंग में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।वोटिंग शुरू होने के बाद पंजाब के कई इलाकों में ईवीएम मशीन खराब होने की खबर भी सामने आई जिसके बाद जालंधर के एक बूथ पर करीब 40 मिनट देर से वोटिंग शुरू हो पाई।पाकिस्तान से सटा इलाका होने के बाद भी पंजाब में वोटिंग के दौरान कहीं हिंसा नहीं हुई और चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह के मुताबिक तकनीकी समस्या गड़बड़ी की वजह से मशीन काम नहीं कर रहे थे। अमृतसर, मुक्तसर और संगरुर में ईवीएम खराब होने की सबसे ज्यादा खबरे सामने आईं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब में 58.02 करोड़ रुपये कैश, 12.43 लाख लीटर शराब, 2598 किलो ड्रग्स बरामद किए गए जिसकी कीमत 18 करोड़ 26 लाख रुपये है।
पंजाब में इस बार मुख्य मुकाबला अकाली-बीजेपी गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। कांग्रेस की तरफ से जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है वहीं प्रकाश सिंह बादल का ये आखिरी चुनाव माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने वहां मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा तय किए बिना चुनाव लड़ा है। हालांकि आप के संयोजक केजरीवाल चुनाव प्रचार के दौरान कई बार ये दावा कर चुके हैं कि पंजाब में उनकी पार्टी की भारी जीत होगी।
पंजाब में इस बार मुख्य चुनावी एजेंडा नशाखोरी और ड्रग्स ही रहा है। तीनों ही पार्टियों ने इसे चुनाव में जीतने के बाद पूरी तरह खत्म करने का दावा किया है।

View image on Twittवोटिंग में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।वोटिंग शुरू होने के बाद पंजाब के कई इलाकों में ईवीएम मशीन खराब होने की खबर भी सामने आई जिसके बाद जालंधर के एक बूथ पर करीब 40 मिनट देर से वोटिंग शुरू हो पाई।पाकिस्तान से सटा इलाका होने के बाद भी पंजाब में वोटिंग के दौरान कहीं हिंसा नहीं हुई और चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status