हिमाचल प्रदेशः चंबा में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 February 2017

हिमाचल प्रदेशः चंबा में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप के झटके शनिवार दोपहर में करीब 12 बजे महसूस किये गए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है।
भूकंप के बाद कांगड़ा जिला स्थित र्धमशाला में लोग काफी घबराए हुए नजर आये। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के चमौली जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता भी रिएक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई थी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status