आंध्र में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो माओवादी मारे गए - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 24 February 2017

आंध्र में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो माओवादी मारे गए

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम जिले के अन्नावरम गांव के आंतरिक वन इलाके में विशेष पुलिस बलों और माओवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दो माओवादी मारे गये। जिला पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने आज यहां बताया कि यह घटना अन्नावरम इलके के जंगलों में हुई। पुलिस ने मौके से दो बंदूक और दो थैले बरामद किए हैं। कुछ माओवादी वहां से फरार हो गए। माओवादियों के शव को बरामद कर लिया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव नरसीपटनम स्थानांतरित किए गए है। पुलिस को संदेह है कि इनमें से एक गेम्मेली नरायण राााव उर्फ जम्ब्री है। इससे पूर्व पिछले साल 24 अक्टूबर को रामगुडा वन इलाके में हुए मुठभेड़ में 30 माओवादी मारे गए थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status