मध्य प्रदेशः शिवराज सरकार में प्रत्येक नागरिक पर 14 हजार रुपये का कर्ज - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 24 February 2017

मध्य प्रदेशः शिवराज सरकार में प्रत्येक नागरिक पर 14 हजार रुपये का कर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश के हर नागरिक पर करीब 14 हजार रुपए का कर्ज है। यह जानकारी विधानसभा में कांग्रेस विधायक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में शिवराज सरकार ने दिया है। सरकार ने बताया कि सरकार के उपर कुल 1.11 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार पर चालू वित्त वर्ष में कुल 1.11 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। जिसके हिसाब से एमपी के प्रत्येक नागरिक पर करीब 13,800 रुपए कर्ज है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत के एक प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि राज्य सरकार पर 2014 के वित्त वर्ष में कर्ज 77,413 करोड़ रुपए था जो 2016 के वित्त वर्ष में 1,11,101 करोड़ रुपए है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status