महाशिवरात्रि: पीएम मोदी ने भगवान शिव की 112 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 24 February 2017

महाशिवरात्रि: पीएम मोदी ने भगवान शिव की 112 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

नई दिल्ली:  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के मौके पर कोयंबटूर में भगवान शिव की 112 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। गई इस मूर्ति को धर्मगुरू जग्गी वासुदेव की संस्था ईशा फाउंडेशन ने बनवाया है।
मूर्ति के अनावरण के साथदुनिया भर में चलने वाले महायोग यज्ञ का भी आगाज हो गया। इस यज्ञ का मकसद अगली महाशिवरात्रि तक 10 करोड़ लोगों को योग की शिक्षा देना है।
शिव की मूर्ति 112 फुट ऊंची है। ईशा फाउंडेशन का दावा है कि ये दुनिया में किसी चेहरे की सबसे बड़ी प्रतिमा है। खुद जग्गी वासुदेव ने प्रतिमा को डिजाइन किया है। जिसे बनाने में केवल स्टील के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं नंदी की प्रतिमा को तिल के बीज, हल्दी, भस्म और रेत-मिट्टी भरकर बनाया गया है।
अनावरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री पलानीसामी ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status