फ्री 4G डाटा के बाद Reliance Jio देगी 'सबसे सस्ती' DTH सर्विस - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 10 February 2017

फ्री 4G डाटा के बाद Reliance Jio देगी 'सबसे सस्ती' DTH सर्विस

भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में लोगों के बिच काफी लोकप्रिय होने के बाद अब रिलायंस जियो जल्द ही टेलीविज़न सेक्टर में डीटीएच सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह सर्विस शुरुआत दिनों में फ्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती प्लान 49-55 रुपए और अधिकतम कीमत 200-250 रुपए तक हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। आपको बता दें की रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में 5 सितंबर 2016 से 4 जी इंटरनेट की सुविधा अपने जियो ग्राहकों में निशुल्क दे रही है।
लीक हुई फोटो
रिलायंस डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की फोटो सामने आई है। फोटो के लीक होने के बाद ऐसा माना जा सकता है कि यूजर्स को इस जल्द ही इस सर्विस का फायदा मिलेगा। फोटो में डीटीएच सेट टॉप बॉक्स के साथ रिमोट भी दिखाई दे रहा है। डीटीएच सर्विस को लेकर पहले भी मीडिया में लगातार खबरें आती रही हैं।
फ्री ऑफर के साथ लॉन्च हो सकती है डीटीएच सर्विस
रिलायंस जियो कंपनी ने 5 सितंबर, 2017 को जियो सिम लॉन्च करके डेब्यू किया था। जियो यूजर्स की संख्या लगभग 7.5 करोड़ हो चुकी है। कंपनी के साथ कम समय में ज्यादा यूजर्स जुड़ने का बड़ा कारण फ्री इंटरनेट, कॉलिंग और रोमिंग है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि कंपनी जियो सिम की तरह डीटीएच सर्विस भी फ्री ऑफर के साथ लॉन्च कर सकती है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status